फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should give roadways status to HRTC

एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा दे सरकार

Sat, 11 Sep 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Government should give roadways status to HRTC
चंबा में गेट मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते परिवहन कर्मी। - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा की संयुक्त समन्वय समिति ने तीसरे दिन भी गेट मीटिंग कर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चालक यूनियन के अध्यक्ष जगदीश शर्मा मौजूद रहे। संघ का कहना है कि कई बार सरकार और प्रबंधन को मांगों के बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, आज दिन तक इन समस्याओं को सरकार ने पूरा नहीं किया है। इसके चलते परिवहन कर्मियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित वित्तीय लाभों को जल्द जारी किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और जीपीएफ का तुरंत भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने सरकार से एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देने की भी मांग उठाई है। पीस मील कर्मियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाया जाए। इसके अलावा निगम में रिक्त पदों को भी जल्द भरने की मांग सरकार से की गई। इस मौके पर ओम शंकर, जगदीश शर्मा, पवन कुमार, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed