फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should complete the work of Ambedkar Library soon

Chamba News: आंबेडकर लाइब्रेरी का काम जल्द पूरा करे सरकार

Sat, 10 Feb 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Government should complete the work of Ambedkar Library soon
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत अंबेडकर कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि धड़ोग में आंबेडकर लाइब्रेरी के बचे हुए काम को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को आंबेडकर भवन धड़ोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर्म चंद चंद्रा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार से पेंशनरों को उनकी रिवाइज देय राशि और 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते कि किस्त का भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा सरकार पेंशन की एक और किस्त व डीए की एक किस्त जारी करे। कहा कि 24 फरवरी को धड़ोग मोहल्ले में गुरु रविदास की जयंती मनाई जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि सभी सदस्य इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर मनोहर लाल हितैषी, शिवचरण चंद्रा, तिलक राज, दीपक, जितेंद्र कुमार और कुलदीप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
--
चुवाड़ी परिक्षेत्र में कल और परसों बिजली बंद
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 11 केवी होबार फीडर की मरम्मत के चलते 12 और 13 फरवरी को सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि गाहर, तोर्नू, कमन, कल्हेतेर, जोगिंद्रा, होबार, हनेरा, कुंडी के आस-पास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। कहा कि यह कार्य मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

--
नर्सिंग स्टाफ को भी मिले नॉन प्रैक्टिस भत्ता : संघ
चंबा। प्रदेश नर्सिंग संघ ने सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ को एनपीए नाॅन प्रैक्टिस भत्ता दिया जाए। उन्हें भी डॉक्टरों के सम्मान मरीजों के हित में सरकारी निर्वहन करना पड़ता है। एक ही विभाग में कार्यरत एक ही काम का निर्वहन दो तरह के पैटर्न नहीं होने चाहिए। मांग की है कि डॉक्टरों की तर्ज पर पैरा मेडिकल नर्सिंग स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 60, 62 और 65 वर्ष की जाए। स्टेट नर्सिंग संघ की अध्यक्ष सीता ठाकुर, महासचिव सुमन शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन लता, सचिव अंक भट्ट, प्रेस सचिव अलका और प्रेमलता ने सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed