{"_id":"61e17adaa26c6d50bf2f8873","slug":"government-offices-will-remain-closed-today-the-market-will-remain-open-chamba-news-sml3966426198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, खुला रहेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, खुला रहेगा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। फाइव डे ऑफ दी वीक के तहत शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। निजी संस्थान और दुकानें पहले की तरह ही खुली रहेंगी। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सरकार और प्रशासन ने बंदिशें बढ़ा दी हैं। जिले में सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह नौ से लेकर शाम सात बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि शेष दिनों में सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ मौजूद रहेगा।
कोविड के बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने इसके बारे में निर्देश जारी किए हैं। रविवार को बाजार बंद रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फार्मेसी, दवाइयों की दुकानों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। ये दुकानें यथावत खुली रहेंगी। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में प्रतिष्ठान को बंद करने का भी प्रावधान रहेगा। सभी दुकानदारों को दुकान के बाहर नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड लगाने के साथ ग्राहकों के उपयोग के लिए हैंड सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा।
मोटर मेकेनिक और टायर पंक्चर की दुकान रात 11 बजे तक खुली रखी जा सकेगी। इसी तरह ढाबे और रेस्तरां 10 बजे तक खुले रहेंगे जबकि, राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित रेस्तरां और ढाबे रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि शनिवार को सप्ताह के अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी। जबकि, रविवार को बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।