{"_id":"649091002ecea3eea20233b1","slug":"government-buses-gasped-in-the-middle-of-the-road-passengers-kept-wandering-chamba-news-c-88-1-ssml1004-1376-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच राह हांफ गईं सरकारी बसें, भटकते रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच राह हांफ गईं सरकारी बसें, भटकते रहे मुसाफिर
Mon, 19 Jun 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बाथरी के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की सनवाल-पठानकोट रूट की बस और परेशान यात्री। संवाद
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंबा-सुंदरनगर रूट की नई बस हाईवे पर सुकड़ाईबाई में रविवार शाम 6ः00 बजे तकनीकी खराबी के चलते बीच राह हांफ गई। गनीमत रही कि चालक की सीट के साथ अगले टायर की पिन टूटने का आभास होते ही चालक ने सड़क किनारे बस को रोक दिया। इसके बाद बस से सवारियों को नीचे उतारा गया। बस के समय पर ठीक न होने पर प्रबंधन को सूचित करने के बाद दूसरी बस के जरिये सवारियों को उनके निर्धारित रूट के लिए रवाना किया गया।
वहीं दूसरी ओर हिमाचल पथ परिवहन की सनवाल से पठानकोट रूट की बस सोमवार को भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर बाथरी के पटना मोड़ के समीप हांफ गई। पहले बस का टायर पंक्चर हुआ। उसे ठीक करने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। उसके बाद बस की फैन बेल्ट टूट गई। नतीजतन बस में सवार अमूमन 20 सवारियों में से 15 सनवाल से पठानकोट की थीं। बस सुबह 4ः00 बजे सनवाल से चलती है और 11ः 00 बजे बनीखेत पहुंचती है। बस में आने वाली तकनीकी खराबी के कारण अमूमन तीन घंटे तक सवारियां सड़क किनारे छांव तलाश कर बस के ठीक होने या दूसरी बस की व्यवस्था होने का इंतजार करती रहीं। आखिरकार चंबा से आने वाली दूसरी बस में सवारियों को बैठाकर रवाना किया गया। सवारियों केवल कुमार, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार आदि ने बताया कि निगम की खटारा बसें लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम कर रही हैं। प्रबंधन भी खटारा बसों की मरम्मत करवाने के बजाय लंबे रूटों पर भेज रहा है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामले ध्यान में लाए गए। इसके बाद सवारियों की सहूलियत के दूसरी बसें मौके पर भेज कर सवारियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया।