{"_id":"640f50e36c8a0a020108a0c4","slug":"government-bus-service-on-chamba-chhatrari-route-closed-for-two-years-chamba-news-c-19-1-87176-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-छतराड़ी रूट पर सरकारी बस सेवा दो साल से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-छतराड़ी रूट पर सरकारी बस सेवा दो साल से बंद
Mon, 13 Mar 2023 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-छतराड़ी रूट पर जाने वाली परिवहन निगम की बस सेवा दो वर्षों से बंद पड़ी है। इसकी वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इस बस सेवा को सुचारु करवाने के लिए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इसमें उन्होंने बस न चलने से पेश आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करवाया।
यह मांग रखी कि रूट पर सरकारी बस सेवा शीघ्र शुरू करवाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल माधो राम, संजीव कुमार, जेठू राम, रेशमा देवी, बिदू शर्मा, कांता देवी, मंजू देवी और शारदा देवी ने बताया कि लोगों को सरकारी बस सेवा न मिलने से निजी वाहनों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चंबा से छतराड़ी रूट पर बंद बस सेवा को शीघ्र बहाल करवाया जाए।