{"_id":"66ddcbf67d3312db210f7a6c","slug":"government-bus-going-from-chamba-to-lilh-route-broke-down-in-kariya-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132669-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करियां में खराब हो गई चंबा से लिल्ह रूट पर गई सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करियां में खराब हो गई चंबा से लिल्ह रूट पर गई सरकारी बस
Sun, 08 Sep 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-लिल्ह रूट पर जा रही परिवहन निगम की बस करियां में खराब हो गई। रात के अंधेरे में सवारियों को सड़क के किनारे आधे घंटे तक दूसरी बस आने का इंतजार करना पड़ा। देरी होने के कारण कई यात्री समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाए।
शनिवार शाम 6:00 बजे बस अड्डे से 40 सवारियों को लेकर लिल्ह के लिए निकली एचआरटीसी बस करियां में खराब हो गई। चालक ने बस को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन बस में आई खराबी ठीक नहीं हो पाई। इसके चलते सभी सवारियां बस से उतरकर सड़क पर खड़ी हो गईं। चालक-परिचालक ने निगम प्रबंधन को बस खराब होने की जानकारी दी। रूट पर भेजने के लिए दूसरी बस की भी मांग रखी। आधे घंटे बाद निगम ने दूसरी बस भेजी। इसमें सवारियों को भेजा गया। बस में सफर करने वाले लोगों में हरीश कुमार, चमन सिंह, योगराज, सुरेंद्र, मीना कुमारी और प्यारू ने बताया कि लिल्ह रूट पर शाम को 6:00 बजे आखिरी बस जाती है। इसके लिए कोई बस इस रूट पर नहीं चलती है। ऐसे में रजेरा, मैहला, कुरांह, राख और धरवाला जाने वाले लोग शाम को इसी बस में सफर करते हैं। इसके चलते निगम को इस रूट पर शाम के समय नई बस भेजनी चाहिए, जिससे सवारियां परेशान न हों। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि खराब बस के स्थान पर दूसरी बस को रूट पर भेज दिया गया था।
--