{"_id":"66d1efef86eff351b5059c46","slug":"government-bus-collides-with-a-tree-in-pathankot-24-passengers-have-a-narrow-escape-chamba-news-c-88-1-cmb1002-132069-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पठानकोट में पेड़ से टकराई सरकारी बस, बाल-बाल बचीं 24 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पठानकोट में पेड़ से टकराई सरकारी बस, बाल-बाल बचीं 24 सवारियां
Fri, 30 Aug 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट-चंबा मार्ग पर बधानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई एचआरटीसी की बस।
चंबा। चंबा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही चंबा डिपो की एचआरटीसी बस पठानकोट के चक्की के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 24 सवारियां थीं। चालक ने बस को पेड़ से टकरा दिया।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में बैठीं कुछ सवारियाें को हल्की चोटें आई हैं। परिवहन निगम के चंबा डिपो को इसकी सूचना मिलने के बाद सवारियों को पठानकोट डिपो से दूसरी बस में आगे भेजा गया।
जानकारी के अनुसार चंबा-चंडीगढ़ रूट की यह बस 24 सवारियों को लेकर शाम को आठ बजे रवाना हुई थी। देर रात दो बजे पठानकोट के चक्की के पास पहुंचने पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बड़ा हादसा होने से पहले ही चालक ने बस को पेड़ से टकरा दिया। इस दौरान बस में बैठीं सवारियां काफी घबरा गईं और बस से नीचे उतर गईं। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। काफी देर इंतजार करने के बाद निगम की दूसरी बस में सवारियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
सवारियों में अमित कुमार, राहुल कुमार, मीना कुमारी, हिना, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार और किशन चंद ने कहा कि परिवहन निगम लंबे रूटों पर भी खटारा बसें भेजकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने लंबे रूट की इस बस की मरम्मत नहीं करने का भी आरोप लगाया। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे रूटों पर मरम्मत के बाद ही बसें भेजी जाएं।
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में तकनीकी खराबी नहीं आई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।
--