{"_id":"57165e164f1c1bc1148b4583","slug":"gosadan-in-bhatiyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात में साधु ने संभाला सरकार का काम, गोसदन में रखी 40 गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात में साधु ने संभाला सरकार का काम, गोसदन में रखी 40 गाय
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
भटियात में साधु ने गोसदन में रखी 40 गाय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात उपमंडल में सरकारी स्तर पर बनने वाले गोसदनों का काम भले ही लटक गया हो। मगर एक साधु ने पूरे उपमंडल के लिए मिसाल पेश कर इलाके की 40 गाय गोद ले रखी हैं। यह साधु इनकी देखभाल पर एक महीने में करीब एक लाख रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट हाईवे पर नैनीखड्ड के पास बने इस गोसदन को तीन साल पूर्व शुरू किया गया था। जिसमें लोगों का सहयोग मिलने के बाद गायों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस गोसदन में ज्यादातर लावारिस गाय हैं। गोसदन का जिम्मा संभालने वाले साधु जोगेंद्र नाथ ने बताया कि वे यहां पिछले बीस सालों से कुटिया बनाकर रह रहे थे। करीब तीन साल पूर्व एक लावारिस गाय को उन्होंने बांध लिया। जिसके बाद गायों की संख्या निरंतर बढ़ती गई और अब इनकी संख्या 40 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन गायों की देखभाल के लिए दो स्थानीय महिलाएं तैनात की गई हैं जिन्हें 13 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि डलहौजी में तैनात पशु चिकित्सक पूनम ठाकुर गायों का उपचार मुफ्त में करती हैं और जरूरत पड़ने पर दवाएं भी उपलब्ध करवाती हैं जबकि आसपास के लोग गोसदन को चलाने में मदद कर रहे हैं। गोसदन के लिए चारा पंजाब से आता है। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग के बिना गोसदन चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन