फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Good yield is not happening without irrigation facility

Chamba News: सिंचाई सुविधा के बगैर नहीं हो रही उम्दा पैदावार

Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Good yield is not happening without irrigation facility
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत आतीं तीन पंचायतों में सिंचाई सुविधा नहीं है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि बिना सिंचाई फसलों की पैदावार नहीं बढ़ पा रही है। इस समस्या के बारे में कई बार विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन आज दिन तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कामला, सिहुंता और गरनोटा में लगभग दो सौ किसान गेहूं, धान और अन्य सब्जियों की पैदावार करते हैं लेकिन सिंचाई सुविधा न होने के कारण फसलों की पैदावार उम्दा नहीं हो पाती है। कुलभूषण उपमन्यु, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, भीम सिंह, बालू राम, पवन कुमार, रूलदू राम, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, कर्म चंद, राज कुमार, मदन लाल, पुरषोत्तम, हरनाम सिंह आदि का कहना है कि अगर लोहली खड्ड डोरंडा से पाइप डाल कर पानी का लेवल बनता है और इसे मुख्य कूहल से जोड़ दिया जाए तो क्षेत्र में सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकता है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि सिंचाई की समस्या का जल्द समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया का कहना है कि ग्रामीण इस मामले को लेकर पंचायत के जरिये प्रस्ताव दें। इसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed