फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Give importance to apple, gardeners are turning away from apricot

Chamba News: सेब को तवज्जो, खुमानी से मुंह मोड़ रहे बागवान

Wed, 26 Jun 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Give importance to apple, gardeners are turning away from apricot
चंबा। जिले के बागवान सेब उत्पादन को तवज्जो तो दे रहे हैं, लेकिन खुमानी से मुंह मोड़ रहे हैं। इसका खुलासा उद्यान विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी से हुआ है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि जमीन होने के बावजूद बागवान खुमानी के एक या दो पौधे ही लगा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि बागवान दिलचस्पी दिखाते हैं तो विभाग उनकी मदद कर सकता है। विभाग के पास खुमानी के सैकड़ों पौधे उपलब्ध हैं। विभाग ने बागवानों से सेब के साथ खुमानी को तवज्जो देने की अपील की है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि बाजार में खुमानी को अच्छे दाम मिल रहे हैं। बागवानों को कम से कम एक साल में एक हजार तक खुमानी के पौधे लगाने चाहिए, जिससे सेब के साथ खुमानी की भी पैदावार कर सकें। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर, होली, तीसा और सलूणी इलाकों में खुमानी की पैदावार होती है। इसकी फसल इन दिनों तैयार होती है। इसे बागवान बाजारों में बेचने के लिए लाते हैं। विभाग ने बागवानों को यह एडवाइजरी जारी की है कि अधिक से अधिक खुमानी के पौधे बगीचों में लगाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed