{"_id":"665f46aece0acb65b40c3d15","slug":"girls-students-made-aware-in-seven-day-summer-camp-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126343-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात दिवसीय समर कैंप में जागरूक कीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात दिवसीय समर कैंप में जागरूक कीं छात्राएं
Tue, 04 Jun 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप ईको क्लब प्रभारी राखी बाली की देखरेख में हुआ।
सात दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में स्वस्थ जीवन शैली, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन मौके पर प्रधानाचार्य विकास महाजन मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रयासों की सराहना की। बताया कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से जहां विद्यार्थियों में ज्ञानावर्धन होता है, दूसरी तरफ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास होता है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद