फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girl consumed poison after dispute with young man, died in Tanda

Chamba News: युवक से विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, टांडा में मौत

Mon, 19 Feb 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl consumed poison after dispute with young man, died in Tanda
चंबा। युवक के साथ विवाद के बाद जहर खाने वाली युवती की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

चंबा पुलिस ने रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार छह फरवरी को युवती का किसी युवक के साथ चंबा शहर में विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे। विवाद के बाद युवती ने जहर खा लिया। इसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जब युवती की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पिछले कुछ दिन से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह युवती ने टांडा में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही चंबा थाना की पुलिस टीम टांडा गई। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवती के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। युवती के पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि जिस युवक के साथ उसका विवाद हुआ था। उसके कारण ही उनकी बेटी की मौत हुई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed