{"_id":"6aca6f8c7142ea086e07d0fe","slug":"gharer-school-dazzled-in-folk-dance-and-shone-in-the-rangoli-competition-too-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199496-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घरेड़ स्कूल ने लोक नृत्य में जमाया रंग, रंगोली में भी चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घरेड़ स्कूल ने लोक नृत्य में जमाया रंग, रंगोली में भी चमका
Sat, 10 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
भरमौर में ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव, चित्रकला में खणी स्कूल ने मारी बाजी
तीनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव में शिक्षा खंड भरमौर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। लोक नृत्य, द्वि-आयामी चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
लोक नृत्य में राजकीय उच्च विद्यालय घरेड़ ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर ने दूसरा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाहल ने तीसरा स्थान हासिल किया। द्वि-आयामी चित्रकला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी प्रथम, भरमौर स्कूल द्वितीय और घरेड़ स्कूल तृतीय रहा।
रंगोली प्रतियोगिता में भरमौर स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि घरेड़ और राजकीय माध्यमिक विद्यालय पनसेई संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। खणी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह घरेड़ स्कूल ने लोक नृत्य में पहला और रंगोली में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीपीओ-कम-प्रधानाचार्य अरुणा मुख्य अतिथि रहीं। रंगोत्सव के संयोजक एवं राजकीय उच्च विद्यालय घरेड़ के मुख्याध्यापक पंजाब सिंह ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।