{"_id":"67016af17368ccfaee033355","slug":"get-registered-on-the-portal-you-will-get-information-about-jobs-chauhan-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134506-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण, मिलती\n\n रहेगी नौकरियों की जानकारी : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण, मिलती रहेगी नौकरियों की जानकारी : चौहान
Sat, 05 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में कौशल विकास और स्वरोजगार के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान चंबा के निदेशक मनीष कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। चौहान ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपना पंजीकरण विभागीय पोर्टल में जरूर करवाएं। इससे उन्हें नौकरी के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इस दौरान निदेशक ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चंबा में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि संस्थान में कई प्रकार के निशुल्क कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया है कि बेरोजगार युवा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाएं और स्वरोजगार से जुड़ें। युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने स्किल डेवल्पमेंट सहित पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में बताया। संवाद