फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gaushala ash, 40 cement bags of MNREGA also burnt

गोशाला राख, मनरेगा के 40 सीमेंट बैग भी जले

Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gaushala ash, 40 cement bags of MNREGA also burnt
तीसा (चंबा)। कैंथली-लढ़ान मार्ग पर स्थित गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। गोशाला में रखे गए मनरेगा के 40 सीमेंट के बैग और घास की 200 पूलियां जल गई हैं। इससे प्रभावित को हजारों का नुकसान हुआ है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। प्रभावित ने नकरोड़ पुलिस चौकी में गांव के ही एक व्यक्ति पर गोशाला को जलाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित रफीक मोहम्मद पुत्र लाल दीन गांव कैंथली डाकघर कोहाल ने बताया कि मेरी गोशाला कैंथली-लढान मार्ग के साथ लगती है। पांच अक्तूबर की रात शरारती तत्व ने गोशाला में आग लगा दी। छह अक्तूबर की सुबह मेरी पत्नी लांबी बेगम गोशाला की ओर जा रही थी तब उसे मेरे भाई फारूख मुहम्मद का फोन आया। उन्होंने बताया कि गोशाला में आग लगी है जिसके बाद वह और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे। गोशाला में उठती लपटों के कारण वहां पर रखा लाखों का सामान राख हो गया था। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अग्निकांड की सूचना फोन के जरिये कोहाल उपप्रधान को दी गई। इसके बाद प्रधान और उपप्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया। बताया कि शरारतीतत्व कई साल से मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने उस व्यक्ति को पुलिस चौकी बुलाकर उससे पूछताछ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोहाल के उपप्रधान युगल किशोर ने बताया बुधवार रात शरारती तत्व की ओर से गोशाला में रखे मनरेगा के 40 बैग सीमेंट और 200 घास की पूलियां जला देने की शिकायत की है। प्रभावित को 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कहा कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। घटना की सूचना नकरोड़ पुलिस चौकी में कर दी गई है।
नकरोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुुमार ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed