फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gauriti stood first in Rangoli, Umesh stood first in speech.

Chamba News: रंगोली में गौरिती, भाषण में उमेश पहले स्थान पर

Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gauriti stood first in Rangoli, Umesh stood first in speech.
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के बॉटनी विभाग ने वाइल्ड लाइफ वीक के तहत रंगोली प्रतियोगिता करवाई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की गौरिती ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष की नीरज ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

पेंसिल आर्ट प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की शिवानी ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की वर्षा ने दूसरा और बीएससी प्रथम वर्ष की तनीषा ने तृतीय स्थान पाया। नारा लेखन में बीएससी द्वितीय वर्ष की रूपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनीषा ने द्वितीय और शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में उमेश प्रथम, शशिबाला दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की थीम मानव वन्यजीव सह अस्तित्व थी। प्रतियोगिताओं में कॉलेज के 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बॉटनी विभाग से डॉ. पूनम अग्रवाल और प्रोफेसर सुमित की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed