फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gatka troupe enthralled audiences with their traditional martial arts.

Chamba News: गतका दल के कलाकारों ने पारंपरिक युद्ध कला से मोहा मन

Sat, 13 Jun 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Gatka troupe enthralled audiences with their traditional martial arts.
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी में मनाया 100वां सालाना दीवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी की ओर से आयोजित 100वां सालाना दीवान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से मनाया जा रहा है।
शनिवार को डलहौजी नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान सुभाष और गांधी चौक में गतका पार्टी के कलाकारों ने पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से पहुंचे रागी जत्थों की ओर से प्रस्तुत किए गए मधुर शबद कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा भी उपस्थित रहीं। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा, पार्षद तिलक राज, प्रवीण कुमार ने भी माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि 100वें सालाना दीवान के उपलक्ष्य में रविवार को भी गुरुद्वारा साहिब में विशेष शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी संगतों से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूरे डलहौजी में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला तथा आयोजन को लेकर संगतों में विशेष उत्साह नजर आया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed