फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   gate

लक्कड़मंडी में बनकर तैयार हुआ स्वागत प्रवेश द्वार

Sun, 24 May 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
gate
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी के प्रयास जारी हैं। सोसायटी की ओर से लक्कड़मंडी में एक नया स्वागत प्रवेश द्वार बनाया गया है। इस गेट को जिला मुख्यालय स्थित मिलेनियम गेट चंबा की तर्ज पर बनाने का प्रयास सोसायटी द्वारा किया गया है। इस गेट की लागत करीब पौने तीन लाख रुपये आई है। मार्च माह में यह कार्य ईको टूरिज्म सोसायटी के सौजन्य से शुरू हुुआ था। अब मई माह में यह कार्य संपन्न हो गया है। इस गेट के निर्माण से लक्कड़मंडी की सुंदरता में चार चांद लगे हैं। यहां गेट लगाने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी काफी समय से विचार विमर्श कर रही थी। बहरहाल, अब यहां गेट का निर्माण हो गया है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में कोविड-19 के चलते पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप है। खज्जियार, लक्कड़मंडी, डलहौजी सहित कालाटोप में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पिछले वर्ष इस समय क्षेत्र में पर्यटन चरम पर था। बाहरी राज्यों से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए रुख कर रहे थे। लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते पर्यटन व्यवसाय काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। वन पालक लाल चंद ने बताया कि लक्कड़मंडी में नया गेट का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय स्थित मिलेनियम गेट की तर्ज पर इसे बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण पर पौने तीन लाख रुपये की राशि व्यय हुई है। पर्यटकों के लिए यह गेेट आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed