{"_id":"6897818f79b65d84fe021613","slug":"gasping-corporation-bus-near-gala-passengers-stuck-in-the-middle-of-the-road-chamba-news-c-88-1-cmb1003-158079-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गैला के समीप हांफी निगम की बस, बीच राह फंस गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गैला के समीप हांफी निगम की बस, बीच राह फंस गए यात्री
Sun, 10 Aug 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
चंबा। बेहतर परिवहन सेवाएं मुहैया करवाने वाली सरकार के दावे जिला चंबा में हवा हो रहे हैं। कहीं सरकारी बसों के स्टीयरिंग लॉक हो रहे हैं तो कहीं रूट पर दौड़ रही बसें बीच राह खराब हो रही हैं। ऐसा ही मामला जिला के चंबा-शक्तिदेहरा रूट पर सामने आया है। शक्तिदेहरा के लिए दौड़ी बस गैला नामक स्थान पर खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने के प्रयास किए मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। बहरहाल, यात्रियों को आगामी सफर पैदल और टैक्सियों के माध्यम से करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से अधिक सवारियां थी जो मिंजर मेले में खरीदारी करने के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। जैसे ही गैला नामक स्थान पर बस पहुंची तो खराब हो गई। वहीं, चालक और परिचालक ने बस खराब होने की सूचना निगम कार्यालय को दे दी है। यात्रियों में राज कुमार, अमित कुमार, छाेटू राम, योग राज, सुनील कुमार, नीरज सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से पुरानी बसों के सहारे व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। नई बसों की सौगात चंबा को नहीं मिल पाई है। उन्होंने निगम से मांग की है कि बसों को दुरुस्त कर रूटों पर भेजा जाए। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि बस खराब होने की सूचना मिली थी। निगम की ओर से बसों की डिमांड भेजी गई है।