फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage was burnt in the open at the main square and the municipal employees sat down to warm themselves by the fire.

Chamba News: मुख्य चौक पर खुले में जलाया कूड़ा और आग सेंकने बैठ गए नप कर्मचारी

Wed, 07 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Garbage was burnt in the open at the main square and the municipal employees sat down to warm themselves by the fire.
चंबा बाजार के मुख्य चौक के पास कचरे में लगाई आग। स्रोत : जागरूक पाठक
चंबा। शहर के मुख्य चौक पर रात के अंधेरे में खुले में कचरा जलाने घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मंगलवार रात का है। दुकानदार सुनील कुकरेजा, हरिदेव सिंह, जगदीश कुमार, मोहन मल्होत्रा और अशोक कुमार ने बताया कि यहां नगर परिषद के कर्मचारियों ने दुकानों से कचरा एकत्रित किया और मुख्य चौक के पास जला दिया। इतना ही नहीं, ये कर्मचारी देर रात तक यहां आग सेंकने भी बैठे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह रात 8 बजे के करीब की घटना है। कई बार इस संबंध में शिकायतें दर्ज करवाईं गईं हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। हैरानी की बात तो यह है कि चौक पर लगे कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई है, लेकिन इसके बाद भी नगर परिषद अंजान बनी है।
विज्ञापन

इसका एक वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि रात के समय खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद को सक्रिय होकर इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे कार्याें पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सुबह-शाम सैर करने आते हैं, लेकिन इस कचरे की आग के दमघोटू धुएं से परेशानी हो रही है। इन नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसी घटनाओं को गंभीरता से रोकना जरूरी है।
मामले की जांच की जाएगी। कूड़े में आग लगाने वालों को कार्यालय तलब किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed