{"_id":"65bfc7e0f1fee607cf0e7668","slug":"garbage-remains-lying-on-the-side-of-the-highway-till-noon-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117737-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दोपहर तक हाईवे किनारे पड़ा रहता है कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दोपहर तक हाईवे किनारे पड़ा रहता है कूड़ा
विज्ञापन
हरदासपुरा वार्ड़ में ढांक से नीचे फेंका गया कूड़ा।संवाद
चंबा। शहर के सबसे बड़े वार्ड हरदासपुरा में सफाई व्यवस्था के हाल-बेहाल हैं। हाईवे किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी का आलम बना रहता है। डोर-टू-डोर योजना के तहत सिर्फ अस्सी प्रतिशत मकान मालिक ही सहयोग कर रहे हैं जबकि बीस प्रतिशत मकान मालिक यहां-वहां कूड़े को ठिकाने लगा रहे हैं। इस वार्ड के तहत मुगला, हरदासपुरा, आदर्श नगर, सरोजका, टीचर कॉलोनी, मिंडा सहित टिकरू इलाका आता है। मुगला बाजार में हाईवे किनारे कूड़ा एकत्रित किया जाता है लेकिन इसे उठाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा हरदासपुरा में भी यही हालात हैं। ठेकेदार इसे लोगों की ओर से डोर-टू-डोर सहयोग न करना का कारण मान रहे हैं। वहीं, लोग भी खराब सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैंं।
मुगला में सुबह ही सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। ठेकेदार की ओर से दोपहर बाद कूड़ा उठाया जाता है। इस कारण यहां गंदगी का आलम रहता है। -अरुण कुमार
बाजार के साथ ही कूड़ा बिखरा रहता है। इससे यहां हर समय दुर्गंध का माहौल रहता है। ऐसे में दुकानदारों को भी काफी परेशानी होती है। सुबह ही कूड़ा उठाया जाना चाहिए। -मेहुल महाजन
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना सराहनीय है लेकिन कूड़े का सही से निष्पादन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सही निष्पादन न होने के चलते यह योजना दम तोड़ सकती है। - सार्थक महाजन
नगर परिषद चंबा को सही से वार्डाें की सफाई और कूड़ा निष्पादन की व्यवस्था करनी चाहिए। सुबह ही बाजार में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इन्हें समय रहते उठाया जाना चाहिए। -किश्वर
सफाई ठेकेदार लोकिंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में कूड़ा उठाने में देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में सुबह के समय ही कूड़ा उठाया जाता है। कुछ लोग डोर-टू-डोर योजना के तहत सहयोग नहीं कर रहे हैं। यह रात के समय गंदगी सड़क किनारे फेंक जाते हैं।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि इस बारे ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा कि जितना जल्दी हो सके बाजार से कूड़ा उठाया जाए।