फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   garbage jeep hit car in chamba

खड्ड़ में कूड़ा फेंक भाग रहे चालक ने गाड़ी को मारी टक्कर

Tue, 05 Jan 2021 09:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
garbage jeep hit car in chamba
चंबा। शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन नहीं हो पाना अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हालत यह है कि अब यह हादसों की वजह भी बन रहा है। सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद ने बताया कि सोमवार रात के समय जब वह कार से घर जा रहे थे। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर गाड़ी से कूड़े को साल खड्ड में फेंका जा रहा था। उन्होंने कार रोककर चालक से इस बारे में बात करने की कोशिश करनी चाही तो अचानक चालक ने अपनी गाड़ी उन पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। इससे उनकी गाड़ी को भी क्षति पहुंची हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले। इसके बाद चालक के साथ उनकी खूब बहस हुई। बाद में चालक को गलती मानने पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्होंने साल खड्ड़ में कूड़ा-कर्कट फेंकने के बारे में प्रदूषण बोर्ड, नगर परिषद चंबा और जिलाधीश चंबा से भी शिकायत की है। इस पूरी घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। वहीं, साल खड्ड में इन दिनों शहर से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को बड़े पैमाने पर डंप किया जा रहा है। हैरानी यहां इस बात की भी है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभागों ने इस बारे में उचित कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

आलम, ये है कि चंबा-साहो मार्ग पर भियोड़ के पास खुलेआम वाहन चालक कूड़ा-कर्कट फेंक रहे हैं। इस घटना को लेकर प्रदूषण बोर्ड, नगर परिषद और प्रशासन को भी लोगों ने अवगत करवाया है। बावजूद इसके इस दिशा में कोई कारगर कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरांह में कूड़ा निष्पादन केंद्र होने के बावजूद फैलाई जा रही गंदगी
कहने को तो नगर परिषद चंबा ने कुरांह में कूड़ा निष्पादन केंद्र स्थापित किया है। बावजूद इसके शहर से हर रोज टनों के हिसाब से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को रावी नदी समेत शनिदेव मंदिर मुगला के पास, सरोथा नाला, कसाकड़ा, परेल, बालू, भियोड़, सरोथा और लुड़ेरा में ठिकाने लगाया जा रहा है। चंद पैसे बचाने के लिए ठेकेदार रावी सहित अन्य नालों को दूषित कर रहे हैं। इससे शहर के लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि इन्हीं नदियों से पेयजल योजनाएं भी हैं। सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद, नरेश कुमार, प्रताप चंद, सुभाष कुमार, अरूण कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि साल खड्ड में सफाई ठेकेदारों के इशारों पर कूड़े-कर्कट को फेंका जा रहा है। इस पर नकेल कसने में अभी तक विभाग कामयाब नहीं हो पाएं हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके पास शिकायत पहुंची है। जिस बारे में आरटीओ, नगर परिषद, पुलिस अधीक्षक को इस दिशा में उचित कदम उठाने की बात कही गई है। बताया कि उपायुक्त चंबा के साथ आयोजित होने वाली बैठक में इस बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed