{"_id":"65ba7e4096c805e070071f46","slug":"garbage-is-not-collected-daily-in-dhadog-ward-councilor-has-to-call-chamba-news-c-399-1-sml1003-98937-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धड़ोग वार्ड में रोज नहीं उठाया जाता कूड़ा, पार्षद को करना पड़ता है फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धड़ोग वार्ड में रोज नहीं उठाया जाता कूड़ा, पार्षद को करना पड़ता है फोन
Wed, 31 Jan 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के धड़ोग वार्ड में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। दो दिन बाद गाड़ी आती है।
इसके बाद सफाई कर्मचारी कचरा तो उठाकर ले जाते हैं, लेकिन उसे कूड़ा संयंत्र तक नहीं पहुंचाते हैं। इसे आग के हवाले कर दिया जाता है या गलियों और झाड़ियों में फेंक दिया जाता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कारण वार्ड में गंदगी फैल रही है। पार्षद को फोन करो तो ही सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए आते हैं। नगर परिषद चंबा के धड़ोग वार्ड के बाशिंदों ने इसके लिए ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। उधर, ठेकेदार ने भी तर्क दिया कि शहर से रोजाना कूड़ा उठाया जा रहा है। बहुत कम लोग गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग दे रहे हैं। इस कारण डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान में रुकावट पैदा हो रही है। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। अमर उजाला के संवाददाता ने मंगलवार को शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर शहर के धड़ोग वार्ड के बाशिंदों की नब्ज टटोली।शहरवासी नगर परिषद के स्वच्छता के दावों को कोसते नजर आए। उन्होंने कहा कि वार्ड में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर मुंह चिढ़ा रहे हैं।
-- -
सफाई कर्मचारी सुबह वार्ड में आकर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करते हैं। वार्ड में एक जगह इसका ढेर लगा देते हैं। नियमित तौर पर कूड़ा नहीं उठाते हैं। दो दिन बाद कूड़ा उठाया जा रहा है। - हरीशरण भट्ट
--
सफाई कर्मचारी मोहल्ले की गलियों में कूड़ा फेंक देते हैं। इससे गंदगी का आलम है। संबंधित पार्षद को सूचित करने के बाद कूड़ा उठाया जाता है। कूड़े की वजह से आवाजाही में दिक्कत रहती है। - शिवचरण चंद्रा
विज्ञापन
--
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। कूड़े के ढेर को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। साथ ही नगर परिषद के डोर-टू-डोर अभियान की भी पोल खुल रही है। - यशपाल चंद्रा
--
धड़ोग वार्ड में अभी भी कुछ जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी घरों से उठाकर कूड़ा झाड़ियाें में फेंक देते हैं। इसके अलावा नालियों की सफाई भी सही ढंग से नहीं की जा रही है। इस कारण गंदगी का आलम है। - कर्म चंद
--
सफाई ठेकेदार लोकेंद्र कुमार ने कहा कि शहर से रोजाना कूड़ा उठाया जा रहा है। लोगों में जागरूकता में कमी है। शहरवासी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग काफी कम संख्या में कर दे रहे हैं। शहर में यही सफाई के दौरान रुकावट बन रहा है।
--
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित ठेकेदार को आदेश दिए जाएंगे।