फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   garbage in chamba city

शहर में दो दिन से नहीं उठा कूड़ा, लगे गंदगी के ढेर

Mon, 04 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 04 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
garbage in chamba city
चंबा शहर में लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : अमर उजाला

चंबा शहर में पिछले दो दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कुरांह कूड़ा संयंत्र में स्थानीय लोगों द्वारा कूड़ा फेंकने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने नगर परिषद की गाड़ियों को बैरंग लौटा दिया। जिसके कारण नगर परिषद शहर का कूड़ा नहीं उठा पा रही है। चौगान नंबर दो व पांच में डंपर कूड़े से पुरी तरह से भर चुके हैं। दो दिनों से कूड़ा न उठाए जाने से डंपरों का कूड़ा बाहर गिर रहा है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, शक्ति प्रसाद, राम सिंह, रोशन लाल, देश राज, प्यार सिंह, अनूप कुमार, जय सिंह, चंद राम और राकेश कुमार ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन


शहर में पिछले दो दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिसके कारण कूड़ादानों में बदबू फैलती जा रही है। बदबू फैलने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नप द्वारा जल्द ही शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया तो कूड़ादान में मच्छर, मक्खी पनपने का खतरा बढ़ जाएगा। जिसके कारण लोगों को बीमारी भी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि शहर में इकठ्ठा हुए कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप कर रही है हर स्तर पर प्रयास : ईओ
 नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि कुरांह कूड़ा संयंत्र में स्थानीय लोगों ने कंटीली तारें लगाकर उसे बंद कर दिया है। जिसके कारण शहर का कूड़ा फेंकने के लिए कोई दूसरा अन्य विकल्प नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नप कूड़ा उठाने के लिए व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है। कुरांह में लोगों को समझाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।


पंचायतों से लिया है अनापत्ति प्रमाणपत्र : नीलम नैय्यर
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि नगर परिषद कूड़ा संयंत्र की जांच कर रही है। जब तक कूड़ा फेंकने की कोई दूसरी जगह नहीं मिल जाएगी, कूड़ा कुरांह में ही फेंका जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा संयंत्र शुरू करने से पूर्व पंचायतों से एनओसी ली गई थी और आसपास की पंचायतों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। नगर परिषद ने जमीन खरीद कर कूड़ा संयंत्र का निर्माण करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed