फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Full diet at Dal Lake for Rs 150, Parantha for Rs 70

Chamba News: डल झील पर 150 रुपये में फुल डाइट, 70 रुपये में मिलेगा परांठा

Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Full diet at Dal Lake for Rs 150, Parantha for Rs 70
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं और ठहराव की दरें तय कर दी हैं। एक कटोरी दाल और सब्जी की एक कटोरी (150 मिली) भरमौर व हड़सर में 40 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन


धन्छौ और सुंदरासी में 50 रुपये, गौरी कुंड और डल झील में 60 में मिलेगी। चपाती भरमौर-हड़सर में 10, धन्छौ और सुंदरासी में 12 और गौरीकुंड और डल झील में 15 रुपये में मिलेगी। चावल (फुल प्लेट) व परांठा स्टफड दाल /सब्जी सहित भरमौर-हड़सर में 50, धन्छौ व सुंदरासी में 60 और गौरीकुंड व डल झील में 70 रुपये में मिलेगा। चाय प्रति कप भरमौर और हड़सर में 15, धन्छौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डलझील में 20, फुल डाइट चावल, चपाती, दाल, सब्जी और कढ़ी भरमौर और हड़सर में 120, धन्छौ व सुंदरासी में 140,
विज्ञापन


गौरीकुंड व डल झील में 150 रुपये में मिलेगी।

मैगी प्लेट ( एक पैकेट) भरमौर और हड़सर में 30, धन्छौ और सुंदरासी में 40 और गौरीकुंड व डल झील में 50 रुपये में मिलेगी। इस बार हड़सर से डल झील के बीच लगने वाली अस्थायी दुकानों से 10 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट की दर से शुल्क लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि 50 स्क्वेयर फीट की 500 रुपये, 100 स्क्वेयर फीट की 1000 रुपये, 200 स्क्वेयर फीट की 2000 रुपये दर तय की गई है। साथ ही अस्थायी दुकानों से स्वच्छता शुल्क लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

इससे पहले प्रशासन मणिमहेश यात्रा के दौरान मोटे तौर पर 1000 या 2000 रुपये के बीच पर्ची काटता था। इस बार स्क्वेयर फीट के हिसाब से पैसा लिया जाएगा। इससे मणिमहेश न्यास की आय में वृद्धि होगी।


मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर से मणिमहेश डलझील तक लगभग 300 अस्थायी दुकानें लगती हैं। इस बार लंगर लगाने वाली संस्थाओं से भी 5000 रुपये अतिरिक्त स्वच्छता शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, यह शुल्क सफाई व्यवस्था ठीक होने पर संस्था को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed