{"_id":"61ec457dd8c6bf26c230d90b","slug":"fresh-snowfall-in-pangi-and-bharmour-chamba-news-sml39746948","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी और भरमौर में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी और भरमौर में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
विज्ञापन
पांगी में ताजा बर्फबारी के बाद का नजारा।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही निचले क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम के बदले तेवरों के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। बर्फबारी और बारिश से जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
शुक्रवार देर रात मूसलाधार बारिश के चलते उपमंडल सलूणी के तहत मकड़ोवा गांव में एक कच्चे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों, नदी-नालों, खड्ढों के किनारे और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों सहित मुख्यालय में चार से पांच इंच तक बर्फबारी हुई है। भरमौर में भी हल्की बर्फबारी के साथ निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय सहित बनीखेत, डलहौजी, तीसा, सलूणी, डलहौजी में शनिवार को पूरा दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। इससे पहले की अपेक्षा ठंड भी बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय की चुस्की और अलाव तापते नजा आए। प्रशासन ने भी जिे में 22 और 23 जनवरी को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश से मकान ढहा
मूसलाधार बारिश के कारण उपमंडल सलूणी के तहत मकड़ोवा में राकेश कुमार पुत्र मुख्तियार के कच्चा मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद शनिवार को संबंधित क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर रविवार तक जिले में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।