फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Freedom fighters and relatives honored

स्वतंत्रता सेनानी और परिजन किए सम्मानित

Sat, 14 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters and relatives honored
उदयपुर में शहीद परिवार की परिजन को सम्मानित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर। - फोटो : Chamba
चंबा। भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उदयपुर पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा और जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता सैनानियों और सैनिक अभियानों में शहीद हुए जवानों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए विभिन्न कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश भर में विभिन्न कांग्रेस ब्लॉकों में इस तरह के सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो जैसे आंदोलन चलाए गए, जिनमें हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत देश की रक्षा के लिए विभिन्न सैनिक अभियानों में असंख्य सैनिकों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया है।
विज्ञापन

वीर जवानों के इसी देशभक्ति से भरे जज्बे को समस्त कांग्रेस पार्टी सलाम करती है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से वर्ष 1971 की लड़ाई में शहीद हुए डोगरा रेजीमेंट के जवान चतरो राम, शौर्य चक्र और राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित बीएसएफ सब इंस्पेक्टर दीना नाथ, शहीद जवान दीवान चंद, आईटीबीपी जवान जो वर्ष 2018 में शहीद हुए थे, उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed