{"_id":"6616bddd5dc9bf737b02b3a1","slug":"four-thousand-devotees-paid-obeisance-at-bhalei-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122380-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलेई मंदिर में चार हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलेई मंदिर में चार हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान माथा टेकने के लिए लगी श्रधालूओं की लाईन।संवाद
भलेई मंदिर में चार हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
चंबा। चैत्र नवरात्र के द्वितीय नवरात्र पर ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में तीसरी आंख के पहरे में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाजा। बुधवार को दूसरे नवरात्र पर सुबह से देररात तक करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। सुबह चार बजे माता के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद ने दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया। 16 अप्रैल तक यह पाठ जारी रहेगा। द्वितीय नवरात्र जिला समेत बाहरी जिलों से भी श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान कई परिवारों की ओर से अपनी मन्नतें पूरी होने पर बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर माता के भजनों पर नाचते-झूमते हुए माता के मंदिर में पहुंचे। माता का आशीर्वाद लेकर उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद बच्चों के बाल भी उतारे गए। भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि माता के मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर नौ दिनों तक लंगर की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए रहती है। इसके अलावा नौ दिन तक माता के मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर जारी रहता है। नवरात्र से पूर्व माता के मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी इलेक्ट्रोनिक लाइट से सजाया गया है। मंदिर के साथ में बस स्टैंड के पास ही वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। बताया कि नवरात्र के दौरान पुलिस, जलशक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर पूरा सहयोग किया जाता है।
--