{"_id":"6ace7c0bb435a271df02c6a4","slug":"four-panchayats-honored-for-becoming-tb-free-chamba-news-c-88-1-ssml1004-199818-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सिविल अस्पताल किलाड़ में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत साहली, कुमार, धरवास और रेई को टीबी मुक्त होने पर सम्मानित किया गया। आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने इन पंचायतों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उपमंडल पांगी के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों से पांगी को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
19 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल पांगी को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ्विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य उपमंडल की सभी 19 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना है। उपमंडल पांगी में टीबी के कुल 28 मरीज चिह्नित किए गए थे, जिनमें से चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सुमित, डॉ. विशाल ठाकुर सहित ग्राम पंचायत कुमार के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत धरवास की प्रधान बिलो कुमारी तथा ग्राम पंचायत साहली के प्रधान शांता कुमार शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।