फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four orphan children of Matwad will get free legal aid

Chamba News: मटवाड़ के चार अनाथ बच्चों को मिलेगी निशुल्क विधिक सहायता

Mon, 22 Dec 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four orphan children of Matwad will get free legal aid
तेलका (चंबा)। मटवाड़ के चार अनाथ बच्चों को अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का साथ मिला है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं शिक्षा, आवास, सामाजिक सुरक्षा और आपदा राहत आदि का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राधिकरण के निर्देशों पर मटवाड़ पहुंचे नवीन सिंह ठाकुर और मनीषा देवी ने दी। इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले इन बच्चों को मुख्यमंत्री ने भी मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम की जांच में सामने आया कि इन चारों बच्चों के पिता का निधन हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद बच्चों की माता विमला देवी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। जिस वजह से उनकी आय का कोई स्थायी साधन नहीं था।
सामाजिक मार्गदर्शन के अभाव में उन्हें यह बताया गया कि यदि वह दूसरी शादी करती हैं तो बच्चे अनाथ की श्रेणी में आ जाएंगे और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसी कारण उन्होंने अपने देवर से विवाह किया। हालांकि विवाह के उपरांत भी वह पुराने घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर रहती हैं और बच्चों से निरंतर संपर्क में हैं। मां की ममता आज भी बच्चों के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

नवीन सिंह ठाकुर और मनीषा देवी ने बताया कि बच्चों के पिता की मृत्यु वाले वर्ष ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले ही उनका देहांत हो गया। सरकारी नियमों के अनुसार नाबालिग के नाम पर आवास स्वीकृत नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed