फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four feet road damaged on Telka-Chamba main road

Chamba News: तेलका-चंबा मुख्य मार्ग पर चार फीट सड़क क्षतिग्रस्त

Fri, 05 Apr 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four feet road damaged on Telka-Chamba main road
तेलका-चंबा मुख्य मार्ग पर चार फीट सड़क क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त सड़क की जानकारी होने पर भी बना है अंजान
जल्द सड़क पर डंगा नहीं लगाया गया तो जमींदोज हो सकती है पूरी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका-चंबा मार्ग पर गंभीर नामक स्थान में करीब चार फीट सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ही इसकी मुख्य वजह रही है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण नीचे गहरी खाई बन चुकी है। ऐसे मेंं यहां से होकर गुजरना वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उक्त स्थान पर बड़ा हादसा हो सकता है। हैरत की बात है कि विभाग को भी इस बाबत जानकारी है। बावजूद इसके अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर डंगा नहीं लगाया है। इस वजह से अब वाहन चालकों में लोक निर्माण विभाग के प्रति काफी रोष है।

मनोज कुमार, अब्दुल फारूक, मदन कुमार, बलवंत सिह, हाकम चंद, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार और प्रताप चंद ने कहा कि तेलका को चंबा से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। बीते दिनों हुई मुसलाधार बारिश की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यदि आने वाले समय में लोक निर्माण विभाग ने उक्त स्थान पर डंगा नहीं लगाया तो पूरी की पूरी सड़क जमींदोज हो सकती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही विभागीय टीम भेज कर मार्ग का निरीक्षण कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed