{"_id":"60abad678ebc3e3fa74f92d7","slug":"four-corona-patient-died-and-132-became-positive-in-chamba-chamba-news-sml3713113137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से चार की मौत, 132 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से चार की मौत, 132 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 132 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, 364 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। चार लोगों की मौत के साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से मौत का ग्रास बने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज करने के बाद जिपरैप किया। उसके बाद मृतकों के परिजनों को पीपीई किट प्रदान कर अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपे गए। जिले में अब तक 9118 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चंबा में वर्तमान में 1388 लोग उपचाराधीन हैं, जबकि 7612 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि बघेईगढ़ निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई। उसके कोरोना संक्रमित आने पर 14 मई को डीएचसी में दाखिल किया गया, जहां सायं साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा भड़ियाकोठी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग 22 मई को रैट में कोरोना संक्रमित पाया गया। 23 मई को सायं पांच बजकर 40 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया। चुराह क्षेत्र के तहत एक गांव की 69 वर्षीय महिला रैट में कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे 19 मई को कोविड अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
24 मई को सुबह तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इनके अलावा चुवाड़ी गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग रेट में कोरोना संक्रमित पाया गया। उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए कोविड अस्पताल चंबा में दाखिल किया गया। सोमवार सुबह सवा दस बजे मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को रैट मेें जांच के लिए भेजे गए 491 सैंपलों में से 427 लोग निगेटिव और 64 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। आरटीपीसी आर लैब में रविवार को भेजे गए 229 सैंपलों में से 145 सैंपल निगेटिव, 16 सैंपल रिजेक्ट और 68 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए लोग अपर जुलाहकड़ी, मोहल्ला सुराड़ा, जसौरगढ़, घटासनी, संधी, मलोगा, भंजराडू, गनेड़, दियोला, पुखरी, साच, रठियार, सालवां, भरमौर, राड़ी, ब्रेही, पोस्ट ऑफिस मैहला के चार कर्मी, शक्तिदेहरा, तड़ोली, खरूड़ा, जांघी, चिम्मा, मोहल्ला बनगोटू, पुखरी, सरोल, घोल्टी, भांदल, सिंग्गाधार, भुनाड़, सुंड़ला, डियूर, जसौह, ढांपू, बौंखरी मोड़, उदयुपर, चुवाड़ी, परछोड़, रायुपर, चुवाड़ी, मेल, टुंडी, सिहुंता, भटियात, सुनारा, चूड़ी, गैहरा, भांदल, हडसर सहित तीस लोग हड़सर से संक्रमित पाए गए हैं।