फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four children and their parents were burnt to death when a short circuit broke out in their bed.

Chamba News: शार्ट सर्किट से बिस्तर में भड़की आग से चार बच्चे और माता-पिता झुलसे

Sat, 06 Jun 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four children and their parents were burnt to death when a short circuit broke out in their bed.
धुलाड़ा गांव में घटना के समय बिस्तर पर बैठकर खाना खा रहा था परिवार
विज्ञापन

एंबुलेंस के जरिये पहुंचाए अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद किए भर्ती
चीख पुकार, धुआं उठता देखकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुठेड़ पंचायत के धुलाड़ा गांव में घर में आग लगने से चार बच्चे और उनके माता-पिता झुलस गए। इन्हें एंबुलेंस के जरिये उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
्यरहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। यह घटना शनिवार को दोपहर करीब एक बजे घटी। जोधा 35 निवासी धुलाड़ा, उनकी पत्नी पूजा, बेटी हिमानी एक वर्ष, आशा तीन वर्ष, तमन्ना पांच वर्ष और विशाखा आठ वर्ष बिस्तर में एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। उसी समय अचानक बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से आग की चिंगारी कंबल पर गिर गई। इससे पूरे बिस्तर में आग भड़क गई। आग देखकर बच्चों और माता-पिता में अफरा-तफरी मच गई। पिता ने सबसे पहले आग को नंगे हाथों से बुझाते हुए बच्चों और पत्नी को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। ऐसा करते हुए वह बुरी तरह झुलस गए। पत्नी और चारों बच्चों के भी हाथ, पैर और मुंह झुलस गए। आग की चपेट में आने से सबसे ज्यादा जोधा सिंह झुलस गए। उनकी चीख पुकार और घर से उठता धुआं देखकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बच्चों और परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और कमरे में लगी आग को बुझाया। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया। इसके जरिये झुलसे हुए परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया। घर पर तीन बेटियां और भी थीं। ये आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के छह सदस्य झुलसी हुई हालत में मेडिकल कॉलेज लाए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed