{"_id":"67055bbde8fb1951c003a608","slug":"foundation-stone-laid-online-work-has-not-started-yet-chamba-news-c-88-1-ssml1007-134752-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑनलाइन कर दिए शिलान्यास, अब तक काम नहीं हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑनलाइन कर दिए शिलान्यास, अब तक काम नहीं हुए शुरू
Tue, 08 Oct 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा के लक्ष्मण कल्ब में बैठक के दौरान प्रोग्रेसिव कोंसिल के पदाधिकारी। संवाद
चंबा। जिला चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पुराना बस स्टैंड में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग कॉम्पलैक्स का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए।
मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष चंद्र सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मिंजर मेले में समापन समारोह के बाद ऑनलाइन शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है। बैठक में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य भी शुरू न होने पर रोष जताया है। इसके अलावा पक्काटाला से मेडिकल कॉलेज चंबा तक बन रही सड़क का काम बंद हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन कार्याें को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। इस मौके पर एससी नैयर, सुरिंद्र भंडारी, नरेश पुरी, रत्न, हमिंद्र, जय किशन, पवन कुमार, बुद्दि सिंह, तरूण कुमार और ओम पुरी मौजूद रहे। संवाद
--