फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Foundation stone laid for the science block of Chaned School, Sach gets the building

Chamba News: चनेड़ स्कूल के साइंस ब्लॉक का शिलान्यास, साच को मिला भवन

Sun, 22 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for the science block of Chaned School, Sach gets the building
चंबा के रावमापा चनेड के विज्ञान खंड का शिलान्यास करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।संवाद
चंबा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 2.25 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्मित और प्रस्तावित विद्यालय भवनों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। रविवार सुबह उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड़ में 1.96 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले साइंस ब्लॉक का शिलान्यास किया। दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में लगभग 29 लाख रुपये धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने इससे पहले राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में नए ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट और कन्या छात्रावास गुरुकुल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्ता युक्त एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही उत्कृष्ट नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं का परिणाम है कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोहित ठाकुर ने विधायक नीरज नैय्यर की मांग पर राजकीय उच्च पाठशाला पल्युर के जारी भवन निर्माण को पूर्ण करने के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। नीरज नैय्यर ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एमसीए, एमबीए, एमकाम और एमए सोशियोलॉजी की कक्षाएं आरंभ करने का श्रेय वर्तमान राज्य सरकार को जाता है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चार हजार पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी, डे बोर्डिंग स्कूलों पर खर्च हाेंगे 112 करोड़
रोहित ठाकुर ने कहा कि गत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग में सात हजार पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त चार हजार पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। रोहित ठाकुर ने अपने संबोधन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रथम चरण के तहत प्रदेश में चयनित 42 डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण कार्यों को राज्य सरकार द्वारा 112 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed