फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Former MLA BK Chauhan joins Panchatattva

Chamba News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक बीके चौहान

Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Former MLA BK Chauhan joins Panchatattva
चंबा के पूर्व सदर विधायक वीके चौहान को श्रधांजली अ​र्पित करते भाजपा चुराह विधायक हंस राज।संवाद
चंबा। रावी नदी के तट पर पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीके चौहान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बेटे नितिन चौहान ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम यात्रा में भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, चुराह के विधायक हंसराज, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व विधायक जियालाल कपूर, पवन नैयर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जसबीर नागपाल समेत अन्य भाजपा नेताओं में दिनेश शर्मा, विनायक रैणा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

चंबा सदर के पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव 76 वर्षीय बीके चौहान का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया था। वह वर्ष 2007 और 2012 में दो बार चंबा सदर विस क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए थे। वीरवार सुबह करीब 9:00 बजे पार्थिव देह उनके पैतृक घर पहुंची। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर के समय धरवाला स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश कोर कमेटी के अध्यक्ष हर्ष महाजन, भाजपा नेता राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, विक्रम सिंह जरयाल समेत, आशा कुमारी, सदर चंबा के विधायक नीरज नैयर, सुरेंद्र भारद्वाज, ठाकुर सिंह भरमौरी, अमित ठाकुर और डीएस पठानिया ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed