{"_id":"68440df064f66d291908edeb","slug":"former-capf-soldiers-raised-the-demand-to-open-a-dispensary-chamba-news-c-88-1-cmb1002-152371-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएपीएफ के पूर्व सैनिकों ने उठाई डिस्पेंसरी खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएपीएफ के पूर्व सैनिकों ने उठाई डिस्पेंसरी खोलने की मांग
Sat, 07 Jun 2025 03:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
भलेई माता मंदिर के सभागार में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पूर्व सैनिकों का जिला स्तरीय सम्मेलन भलेई माता मंदिर के सभागार में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता केएस माठ एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी कैलाश चंद ने की। सम्मेलन में लगभग 50 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिले में एक डिस्पेंसरी खोलने को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान पूर्व सीएपीएफ जवानों के लिए सीयूएमएस कार्ड बनाने के लिए आवश्यक फार्म भरवाए गए। इसके अलावा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों को अमल में लाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सुझावों और समस्याओं पर भी गहन चर्चा की गई, जिन्हें आगामी बैठकों में विस्तारपूर्वक समीक्षा कर लागू करने का निर्णय लिया गया।