{"_id":"66d341f6d5ae717bf60ef53f","slug":"formation-of-new-pta-executive-in-chuwadi-college-chamba-news-c-88-1-cmb1002-132184-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन
Sat, 31 Aug 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में प्राचार्य डाॅ. पीएल भाटिया की अध्यक्षता में नए सत्र की पीटीए कार्यकारिणी का गठन हुआ।
कार्यकारिणी में सर्वसहमति से गगन सिंह को प्रधान, निर्मला देवी को उपप्रधान, डॉ रूप लाल को सचिव, जीवन कुमार को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार और शिव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही एमआर धीमान, डॉ. आकाश दीप शर्मा, दीक्षा कुमारी पिंकी देवी, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रेखा और रंजना देवी को पीटीए सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया।
उसके पश्चात प्रधान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान निर्मला देवी आभार प्रकट किया। भाटिया ने कहा कि अध्यापक अभिभावक संघ किसी भी शैक्षणिक संस्थान के उत्थान के लिए बेहद जरूरी है। इसका उद्देश्य अध्यापकों-अभिभावकों के संबंधों को पुनर्जीवित रखना, गुणकारी माहौल बनाना और मुख्य तौर से युवाओं को असामाजिक तत्वों से बचाना है। संवाद
--