फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest wealth burnt on five hectares of land in Rajauli

Chamba News: रजौली में पांच हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख

Tue, 17 Dec 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth burnt on five hectares of land in Rajauli
चंबा के वन मंडल के तहत आते रजौली जंगल में भड़की आग को बुझाता वन कर्मचारी। संवाद
चंबा। वन मंडल चंबा के तहत आने वाले रजौली के जंगल का पांच हेक्टेयर भाग जलकर राख हो गया। शरारती तत्वों ने जंगल की सूखी घास में आग भड़का दी। इससे कुछ ही क्षणों में आग पूरे जंगल में फैल गई। वन विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली तो वन खंड अधिकारी चंबा नरेंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ आग बुझाने के लिए रजौली पहुंच गए। जहां पर उनकी मदद के लिए स्थानीय लोग भी आ गए। हाथ में झाड़ियों के लठ्ठे लेकर उन्होंने जंगल में लगी आग को बुझाना शुरू किया। सुबह से लेकर शाम होने तक जंगल में आग को बुझाने में डटे रहे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हालांकि पांच हेक्टेयर का इलाका जलने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। जंगल में आग लगाने वालों का पता लगाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, आग भड़काने वालों की जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई। शरारती तत्व सूखे जैसे हालात का फायदा उठाकर जंगलों में आग लगा रहे हैं, जो कि पल भर में पूरे जंगल को तबाह कर रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रजौली में आग की घटना का जैसे ही वन विभाग को पता लगा तो उसे बुझाने के लिए कर्मचारियों की टीम तुरंत वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed