Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest staff battled death amidst blazing forests and falling rocks.

Chamba News: धधकते जंगल, गिरते पत्थरों के बीच मौत से मुकाबला करते रहे वनकर्मी

Sat, 28 Nov 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Forest staff battled death amidst blazing forests and falling rocks.
सामदार वन बीट के जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी। संवाद।
सामदार में आग बुझाते समय लपटों के बेहद करीब पहुंचे डिप्टी रेंजर, शाम पांच बजे से रात दस बजे तक चला अभियान
विज्ञापन

आधुनिक उपकरण और सुरक्षा साधन भी नहीं थे उपलब्ध, दमकल टीम के साथ कर्मचारियों ने रोकी आग की रफ्तार
---------
पहाड़ पर अंधेरा गहराने लगा था, लेकिन सामदार के जंगल में आग की लपटें लगातार ऊंची होती जा रही थीं। नीचे सड़क पर पत्थर गिर रहे थे और ऊपर आग पेड़ों को अपनी चपेट में ले रही थी। इस बीच वनकर्मियों के सामने एक ही चुनौती थी- आग को आबादी तक पहुंचने से रोकना। न उनके पास आधुनिक अग्निशमन उपकरण थे और न ही सुरक्षा के विशेष साधन। हाथों में झाड़ियों के डंडे थामे कर्मचारी लपटों से जूझते रहे। जंगल बचाने की इस जद्दोजहद में डिप्टी रेंजर सुनील कुमार खुद आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
---
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : शुक्रवार, समय : शाम 5 बजे, जंगल से आग की लपटें उठ रही हैं। सामदार वन बीट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वनरक्षक मौके पर पहुंचे। आग जंगल के बड़े हिस्से में फैली थी। कर्मचारी झाड़ियों के डंडों से लपटों को बुझाने और आगे बढ़ने से रोकने में जुट गए। समय : शाम 6 बजे, अधिकारियों ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार, डिप्टी रेंजर सुनील कुमार और नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे। चंबा-जुम्महार सड़क पर भी पत्थर आने लगे। ऐसे में दो वनकर्मियों को सड़क पर निगरानी के लिए तैनात किया गया, ताकि वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। समय : शाम 6:15 बजे। आग बुझाते समय अचानक लपटें डिप्टी रेंजर सुनील कुमार के बेहद करीब पहुंच गईं। वह गिरते-संभलते खुद को आग की चपेट में आने से बचा पाए। खतरा सामने था, लेकिन कर्मचारियों ने अभियान जारी रखा। शाम 6:30 बजे दमकल विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग और दमकल कर्मियों ने मिलकर लपटों को रोकने के प्रयास तेज किए। रात 10 बजे बस्ती के पास आग बुझा दी गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रिहायशी बस्ती के नजदीक आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कर्मचारी घरों को लौटे। जंगल में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
जंगल में भड़की आग को बुझाने में विभागीय कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। - नरेंद्र वर्मा, डिप्टी रेंजर
--
आग से पेड़-पौधों के साथ रेंगने वाले कई जीव-जंतु भी प्रभावित होते हैं। जंगल में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें। - सुनील ठाकुर, डिप्टी रेंजर
--
जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास करता है। कई बार कर्मचारियों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। - कमलेश कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी
--
सामदार के पास जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगाई थी। इसे फैलने से रोकने के लिए वनकर्मी जुटे रहे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - राकेश कुमार, मुख्य वन अरण्यपाल

सामदार वन बीट के जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी। संवाद।

सामदार वन बीट के जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे वन कर्मी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed