फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   forest not reserve in bharmouri area

वनमंत्री के गृहक्षेत्र में ही सुरक्षित नहीं वन संपदा

Wed, 10 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जिया लाल कपूर ने कहा है कि एलमी वन कटान में वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। वे प्रदेश में वनमंत्री हैं और उनके गृहक्षेत्र में पेड़ों का कटान हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यह मामला उजागर होने के बाद से वनमंत्री का बचाव कर रहे हैं लेकिन अब कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद से साफ हो गया है कि वन कटान के मामले में कई लोगों की मिलीभगत थी। निचले स्तर पर विभाग और निगम के कर्मचारियों पर गाज गिरी है लेकिन ऊपरी स्तर पर इस मामले में कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि वन विभाग के एक दर्जन अधिकारी और कर्मचारी गिरफ्तार हो जाएं और ऐसे मामले की भनक किसी को न हो। वन निगम और विभाग के कर्मचारी भी किसी के इशारे पर ही काम कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि वे इस मामले में वनमंत्री का इस्तीफा लें और निष्पक्ष रूप से जांच को पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वनमंत्री के गृहक्षेत्र में ही वन सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश के दूसरे हिस्सों में क्या होगा। भाजपा इस मामले को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी और लोगों को अवैध कटान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएगी और राजनीतिक हस्तक्षेप से बच रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed