फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest Guard Recruitment: Breathe in 100 meters race

वन रक्षक भर्ती : सौ मीटर दौड़ में ही फूल गईं सांसें

Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Forest Guard Recruitment: Breathe in 100 meters race
बारगाह में वन विभाग गार्ड़ भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऊंची कूद लगाती प्रतिभागी। - फोटो : Chamba
चंबा। पुलिस मैैदान बारगाह में मंगलवार को वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया गया। वन विभाग की ओर से पहले दिन आठ सौ अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 502 युवा ही पहुंच पाए।
विज्ञापन

इनमें से 90 युवाओं ने ही शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि, 412 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। सुबह आठ बजे से ही वन विभाग की टीमें मैदान में पहुंच गई थी। शाम पांच बजे तक युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। अधिकतर युवा 100 मीटर दौड़ की बाधा को पार करने में नाकाम रहे। वहीं, दूसरी ओर पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षण में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अब तब ही भर्ती में शामिल हो पाएंगे, जब उनके पास तय तिथि को न पहुंचने का उचित कारण होगा। इसके बाद विभाग की विशेष टीम इस बात पर निर्णय लेगी कि ये युवा भर्ती के लिए आ सकते हैं या नहीं। वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि चंबा में वनरक्षक भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। कहा कि नब्बे युवाओं ने ग्राउंड पास किया है जबकि 412 युवा मैदान पास नहीं कर पाए। कहा कि हर दिन शारीरिक दक्षता के लिए आठ सौ अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस मैदान बारगाह में प्रशासन की ओर से आयोजित मोटर रैली के बाद मैदान को समतल नहीं करवाया गया है। इससे युवाओं की मुश्किलें बढ़ गईं। मैदान में गिरने से कई युवा भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन चोटिल हुए हैं। ऐसे में प्रबुद्घ नागरिकों ने मैदान को समतल कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed