फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest employees' vacation canceled due to fire season, chamba news

फायर सीजन के चलते वन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 11 Apr 2021 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Forest employees' vacation canceled due to fire season, chamba news
चंबा। फायर सीजन शुरू होने पर वन विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। फायर सीजन से निपटने के लिए रेंज स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। जो दिन-रात जंगलों की रखवाली को लेकर गश्त करेंगी। हरेक टीम पेट्रोलिंग करने के उपरांत वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्यालय में अपनी रिपोर्ट देंगी। जहां पर पेट्रोलिंग की जानकारी वनमंडलाधिकारी के पास जाएगी। फायर सीजन में जंगलों व जानवरों को बचाने के लिए इस बार वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। चंबा वन मंडल में वनरक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की छट्टियां रद्द की गई हैं। इमरजेंसी होने पर ही कर्मचारी छुट्टी ले पाएंगे। ग्रामीण स्तर पर वन विभाग ने फायर वॉचरों की भी तैनाती की है। जो जंगल में आग लगाने वालों पर नजर रखेंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ उन्हें नजर आएगा तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को देंगे।
विज्ञापन

चंबा जिला में फायर सीजन के शुरूआती दौर में जंगलों में आग की घटनाएं देखने को नहीं मिल रही हैं। पिछले साल फायर सीजन में जंगलों में काफी आग भड़की हुई थी। इस बार वन विभाग की ओर से जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चंबा वन मंडल में एक मोबाइल वैन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इस वैन के जरिए वन विभाग की टीमें रात को पेट्रोलिंग करके जंगलों की रखवाली कर रही हैं। वन विभाग की तैयारियों को देख लगता है कि इस बार फायर सीजन में वन संपदा को कम नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इमरजेंसी पर कर्मचारी छुट्टी ले पाएंगे। जंगलों की सुरक्षा को लेकर रेंज स्तर पर टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed