फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department fined Rs 2.30 lakh to those who extracted herbs

Chamba News: जड़ी-बूटियां निकालने वालों को वन विभाग ने किया 2.30 लाख जुर्माना

Sun, 11 Aug 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Forest department fined Rs 2.30 lakh to those who extracted herbs
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। वन मंडल चंबा की बघेई वन बीट में अवैध रूप से जंगल से प्रतिबंधित जड़ी-बूटियां निकालने वाले तस्कर को 2.30 लाख जुर्माना किया गया है। यदि तस्कर ने इस जुर्माने को नहीं भरा तो विभाग उसका चालान बनाकर अदालत में पेश कर देगा। यहां अदालत जुर्माने के साथ सजा भी सुना सकती है।
कुछ दिन पहले वन रक्षकों की टीम वन खंड अधिकारी चांजू हितेश्वर नरयाल की अगुवाई में बघेई वन बीट के खड़तनाला में गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से अवैध रूप से जड़ी-बूटियां निकालने गए हैं। टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए शाम ढलने तक इंतजार किया। अंधेरा होते ही टीम जंगल में गश्त करने के लिए निकली। जंगल में कुछ दूर जाकर उन्हें आग की रोशनी दिखाई दी। नजदीक जाकर देखा तो दो लोग जड़ी-बूटियों को बोरियों में भर रहे थे। टीम ने उन्हें दबोच लिया। कुछ जड़ी-बूटियों को निकालने के लिए आरोपियों के पास परमिट भी था। कई जड़ी-बूटियां ऐसी थीं, जिन्हें तोड़ने पर प्रतिबंध है। उन जड़ी-बूटियों को भी उन तस्करों ने भारी मात्रा में निकालकर रखा था। जब विभाग की टीम ने बोरियों में रखी जड़ी-बूटियों को जब्त किया तो 32 बोरियां बरामद हुईं। विभाग ने इसकी कीमत आंकी तो वह लाखों में निकली। वन विभाग ने पर्चा काटते हुए तस्करों को दो लाख का जुर्माना किया है। इस जुर्माने को उन्हें तय सीमा अवधि में भरना होगा। अन्यथा, उनका चालान विभाग अदालत में पेश कर देगा।
विज्ञापन

--
वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि बघेई वन बीट में जो लोग जड़ी-बूटियों के साथ पकड़े गए थे, उन्हें जुर्माना लगाया गया है। यदि वह जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनका चालान बनाकर अदालत में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed