फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Flavors of the hills open up avenues for income; 13 women from Khajjiar become entrepreneurs.

Chamba News: पहाड़ के स्वाद ने खोले कमाई के रास्ते, खज्जियार की 13 महिलाएं बनीं उद्यमी

Mon, 12 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Flavors of the hills open up avenues for income; 13 women from Khajjiar become entrepreneurs.
गांव की हट्टी से मिला हुनर को बाजार, डेढ़ साल में घर के काम से आगे बढ़ी आर्थिक पहचान
विज्ञापन

अचार, घी और ऊनी उत्पाद बेचकर महीने में 20 हजार रुपये तक कमा रहीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खज्जियार की महिलाओं ने घरों में सहेजे पारंपरिक हुनर को अब कमाई का जरिया बना लिया है। मिस्टिक विलेज में संचालित गांव की हट्टी ने उनके हाथों से तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का मंच दिया है।
करीब डेढ़ साल में हिमस्वाद और हिमसखी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 13 महिलाओं की मेहनत घरों से निकलकर पर्यटकों तक पहुंची है। अब वे अपने उत्पाद बेचकर महीने में 20 हजार रुपये तक कमा रही हैं। महिलाएं मिलकर एक ही दुकान का संचालन कर रही हैं, जिससे उन्हें हर महीने करीब 20 हजार रुपये की कमाई हो रही है। वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी योगदान दे रही हैं। चंबा की ज्योति नाथ पेंटिंग बनाती हैं। उन्होंने महिलाओं को इस काम के लिए मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

समूह की सदस्य सपना कुमारी, रीना देवी, रेखा देवी, निर्जला देवी और सुरिस्ता देवी ने बताया कि पहले घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने हुनर से कमाई करने के अवसर सीमित थे। गांव की हट्टी से जुड़ने के बाद उन्हें समूह में काम करने और अपने उत्पाद बेचने का मौका मिला। इससे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की राह खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हट्टी में घर पर तैयार अचार, जैम, चटनी और शुद्ध घी के साथ हाथ से बने ऊनी उत्पाद और स्थानीय कारीगरी की वस्तुएं बेची जा रही हैं। खज्जियार घूमने आने वाले पर्यटक इन उत्पादों को खरीद रहे हैं। इससे पहाड़ी स्वाद और स्थानीय शिल्प को पहचान मिल रही है। नॉटऑनमैप की ओर से प्रोत्साहित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और कौशल को आजीविका से जोड़ना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed