{"_id":"6144a36f8ebc3e744439233d","slug":"five-medicine-sample-filled-chamba-news-sml3841720196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार और डियुर में भरे पांच दवाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किहार और डियुर में भरे पांच दवाइयों के सैंपल
विज्ञापन
five medicine sample filled
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकास खंड सलूणी के तहत किहार और डियुर में केमिस्ट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों से पांच दवाइयों के सैंपल भरे गए। साथ ही जांच की गई कि केमिस्ट सरकार की ओर से प्रतिबंधित दवाइयों को तो नहीं बेच रहे हैं? इसको लेकर दवा निरीक्षक ने दवाइयों के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड चेक किया। साथ ही दुकानों में रखी दवाइयों की एक्सपायरी डेट को भी चेक किया गया।
किहार में एक केमिस्ट के रिकॉर्ड में कुछ खामी पाई गई, जिसे सुधारने के लिए दवा निरीक्षक ने संबंधित केमिस्ट को आदेश जारी किए। जबकि, डियुर में केमिस्टों के रिकॉर्ड में कोई खामी नहीं मिली। दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए दवा निरीक्षक ने गैस, एलर्जी और पेन किल्लर दवा के पांच सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए विभाग की कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग को किहार और डियुर में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थीं। इनकी जांच करने के लिए दवा निरीक्षक ने अपनी टीम को साथ लेकर किहार और डियुर में दुकानों का निरीक्षण कर केमिस्टों के लाइसेंसों से लेकर अन्य जरूरी दस्तावेजों को चेक किया। दवा निरीक्षक ने केमिस्टों को यह भी आदेश दिए कि डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को भी दवाई न बेचें। खासतौर पर ऐसी दवाई का विशेष ध्यान रखें, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता हो।
विज्ञापन
दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि किहार और डियुर में उन्होंने पांच दवाइयों के सैंपल भरे हैं। दवाइयों के सैंपल मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। प्रयोगशाला से दवाइयों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।