फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five hospitals in Salooni will get doctors.

Chamba News: सलूणी के पांच अस्पतालों को मिलेंगे डॉक्टर

Sat, 04 Jul 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five hospitals in Salooni will get doctors.
दूर होगी चिकित्सकों की कमी, सरकार ने जारी किए नियुक्ति के आदेश
विज्ञापन

किहार में तीन, सलूणी, डियूर, तुंगला और बग्गी को मिला एक-एक डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। स्वास्थ्य खंड सलूणी के अस्पतालों में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने नागरिक अस्पताल किहार सहित पांच स्वास्थ्य संस्थानों के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
नागरिक अस्पताल किहार में तीन डॉक्टर, नागरिक अस्पताल सलूणी में एक, डियूर अस्पताल में एक, तुंगला अस्पताल में एक और बग्गी अस्पताल में एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। इन अस्पतालों में काफी समय से डॉक्टरों के पद रिक्त होने से मरीजों और तीमारदारों को उपचार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

विक्की सिंह, रमेश कुमार, मनोज कुमार, चैन सिंह, सोभिया राम, लाल चंद, खेम राज, देस राज और चुनी लाल ने कहा कि लंबे समय से अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण लोगों को उपचार के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता था। अब नए डॉक्टरों की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ किहार डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य खंड के लिए डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही सभी डॉक्टर अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed