{"_id":"6ac7cafda47d68df090e7982","slug":"five-goats-killed-by-lightning-in-mandrani-chamba-news-c-88-1-cmb1010-199273-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मन्द्राणी में बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मन्द्राणी में बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत
Thu, 08 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत मौड़ा के तहत मन्द्राणी में बुधवार सुबह बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। घटना के समय बकरियां घास चर रही थीं।
इसी दौरान क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही थी और अचानक बिजली गिरने से पांचों बकरियां उसकी चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार बकरियां गांव बंजेडु निवासी कंठ राम पुत्र सूरज कुमार की थीं। हादसे में पांचों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर वेटरनरी फार्मासिस्ट शांति देवी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी। ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है। वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस की ओर से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद