{"_id":"5f999e9f8ebc3e9bfc4f7617","slug":"fish-humting-case-against-nine-in-chamba-chamba-news-sml349826175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लीचिंग पाउडर डाल मछलियों का शिकार करते पकड़े नौ लोग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लीचिंग पाउडर डाल मछलियों का शिकार करते पकड़े नौ लोग, मामला दर्ज
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सुनेड़ खड्ड में ब्लीचिंग पाउडर से मछलियों का शिकार कर रहे 9 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस थाना चुवाड़ी को इस बारे सूचित किया। चुवाड़ी की टीम ने मौके पर पहुंच कर मरी हुई मछलियों और पानी के सैंपल भरे। बहरहाल, पकड़े गए 9 लोगों के खिलाफ मत्स्य पालन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।
बता दें कि जिले के नदी-नालों और खड्डों में मछलियों का अवैध शिकार करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में धुलारा के समीप सुनेड़ खड्ड में 22 अक्तूबर को ब्लीचिंग पाउडर से अवैध रूप से मछलियां पकड़ रहे लोगों को वन विभाग की टीम ने दबोचा है।
बहरहाल, पुलिस को सूचित करने के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने वाले नौ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस को सूचित करने के बाद आगामी कार्रवाई की गई है।