{"_id":"61910eac1b5905738d4ee119","slug":"first-and-second-children-will-come-to-school-for-the-first-time-today-chamba-news-sml3901900192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली और दूसरी के बच्चे आज पहली बार आएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली और दूसरी के बच्चे आज पहली बार आएंगे स्कूल
विज्ञापन
चंबा। कोरोना के दौर में पहली मर्तबा पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने इसको लेकर व्यवस्था कर दी है। साथ ही स्कूल मुखियाओं को भी इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
अभी तक तीसरी से जमा दो कक्षा तक विद्यार्थी स्कूल जा रहे थे। अब सबसे छोटी कक्षा के विद्यार्थी भी स्कूल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को गंभीरता से कोरोना प्रॉटोकोल लागू करने के सख्त आदेश दिए हैं।
गत सप्ताह तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थी स्कूल आए थे। प्रदेश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला है। स्कूल गेट पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना मास्क स्कूल किसी भी बच्चे को नहीं आने दिया जाएगा। इस बारे अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। स्कूल में ज्यादा संख्या होने पर बच्चों को एक दिन छोड़कर भी पढ़ाई करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में तीसरी से बारहवीं तक बच्चों की दैनिक उपस्थित साठ से लेकर सत्तर प्रतिशत तक है। इससे विभाग का अनुमान है कि अभिभावक भी अब बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तत्पर हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे भी स्कूल आएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमें भी कोरोना प्रॉटोकोल की पड़ताल के लिए फील्ड में रहेंगी।